कवर्धा

सीएम ने कबीरधाम को दिए एक अरब 40 करोड़ 50 लाख के विकास कार्य
10-Jun-2023 3:49 PM
सीएम ने कबीरधाम को दिए एक अरब 40 करोड़ 50 लाख के विकास कार्य

 कवर्धा में कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 10 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित विभिन्न कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए और कबीरधाम जिले के विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल हंै। जिसमें 6 कार्य लोकार्पण लागत 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए और 18 कार्य शिलान्यास लागत 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ जिले के इस विभिन्न आयोजनों में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग सदस्य गणेश योगी, नीलकंठ चन्द्रवशी,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवा राम साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, राज्य मनरेगा सदस्य कलीम खान सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर  जनमेजय महोबे विशेष रूप से उपस्थित थे। 

श्री बघेल ने कवर्धा के हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के विकास कार्यों के लिए 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए के 6 कार्यों का लोकार्पण किया। इन लोकार्पण कार्यों में 27 करोड़ 77 लाख 73 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना, 9 करोड़ 69 लाख 56 हजार रूपए की लागत से हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य, 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पौनी पसारी योजना आदि  निर्माण शामिल हैं।

94 करोड़ 56 लाख 80 हजार से 18 नए कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कवर्धा में  94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए की लागत से 18 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। इन नवीन कार्यों में  4 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कुसुमघटा से बोईरकछरा मार्ग के फोंक नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचर्मा का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए की लागत से बांटीपथरा से कुई मार्ग हाफ नदी पर उच्चस्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग का का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 78 लाख 96 हजार रूपए की लागत से अमेरा से सिली मार्ग पर नीरा नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 6 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपए की लागत से रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना, 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की लागत से कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया की हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए की लागत से दुधिया माईनर का रिमाडलिंग एवं नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 71 लाख 09 हजार रूपए की लागत से सरसहा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 51 हजार रूपए की लागत से दुल्हार जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 55 लाख 18  हजार रूपए की लागत से नक्टा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत से पो. मै. पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास कवर्धा भवन निर्माण कार्य, 5 करोड़ 1 लाख 33 हजार रूपए की लागत से बड़ौदा से दैहानडीह मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लंबाई 2.80 किमी का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 8 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बीरूटोला खार से धमकी मुख्य मार्ग तक लंबाई 1.90 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 79 लाख 15 हजार रूपए की लागत से उडिय़ाखुर्द कौहारी मार्ग लंबाई 2.90 कि.मी. का निर्माण, 4 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत से ग्राम चारभाठा से दुल्लापुर चरडोंगरी मार्ग लंबाई 3.30 किमी का निर्माण, 48 लाख 3 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा में राजस्व कार्यलय भवन का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से मोतिमपुर में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 1 करोड़ 66 लाख 60 हजार रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से राईसमिल के पास पुसेरा तक लंबाई 1.60 किमी का निर्माण और 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से ग्राम अचानकपुर में हाईस्कूल भवन का शिलान्यास किया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news