कवर्धा

लखमा ने बोड़ला के मंगल भवन से की अभियान की शुरुआत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 30 जून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी प्रारंभ हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में विधानसभा वार चल रहे बूथ चलो अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में अभियान की शुरुआत उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नगर पंचायत बोड़ला से की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में 29 जून से बूथ चलो अभियान का आगाज किया गया है, जिसके अंतर्गत कबीरधाम जिले में 29 से 4 जुलाई तक दोनों विधानसभा में बूथ चलो अभियान चलाया जाना है। अभियान के अंतर्गत 29 जून से 4 जुलाई तक दोनों विधानसभा के हर बूथ में बूथ कमेटी का बैठक किया जाना है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि का बूथ वार मीटिंग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। जिस कार्यकर्ता को बूथ कमेटी की मीटिंग लेने का जिम्मेदारी मिली है, वह कार्यकर्ता बूथ की बैठक कर जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी से दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है उनके अनुसार कार्यवाही की जानी है।
जिले में गुरुवार को मंत्री कवासी लखमा ने बूथ चलो अभियान की शुरुआत की।उनके द्वारा सर्वप्रथम नगर पंचायत बोड़ला व छपरी से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंत्री के द्वारा बोड़ला एवं छपरी पहुंचकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सरकार के कामकाज का ब्यौरा लोगों के सामने प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई।
मंत्री लखमा ने भूपेश बघेल सरकार के कामकाज के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों के बीच में सरकार के कामकाज को प्रमुखता के साथ बूथ के सदस्यों को रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंच में बैठे नेताओं से बड़े बूथ के कार्यकर्ता हैं इन्हीं के मेहनत से सरकार बनती है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी के अलावा के बूथ के सदस्यों में दीपक मागरे भरत सोनकर बंटी खान दयाराम खुसरो पूरन मानिकपुरी के अलावा मनमोहन अवस्थी तुलसी पटेल ओम प्रकाश शर्मा शमशाद बेगम परेटन बाई संतोषी साहू भागवत पटेल रामेश्वर यादव सुखनंदन निर्मलकर राजेंद्र सत्य वंशी के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से अध्यक्ष पितांबर वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर वर्मा शिव वर्मा मन्नू चंद्रवंशी उमेश चंद्रवंशी अशोक सिंह पार्षद कवर्धा नीलकंठ साहू मंडी अध्यक्ष अमित वर्मा महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृतिका कश्यप विवेका चंद्रवंशी गोरे चंद्रवंशी धनराज वर्मा अश्वनी वर्मा राकेश यादव विसर्जन धुर्वे प्रवीण वर्मा राजेंद्र कीर्ति केसरवानी कुमार पटेल खगेश चंद्रवंशी शत्रुघ्न झारिया दयाराम खुसरो सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।