बस्तर

विस चुनाव का बहिष्कार करो...
03-Aug-2023 10:16 PM
विस चुनाव का बहिष्कार करो...

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट
जगदलपुर, 3 अगस्त। पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर चुनाव के दौरान वोट मांगने आने वाले नेताओं को मारकर भगाने का फरमान जारी करते हुए नेताओं को जनता के कटघरे में खड़ा करने की अपील की, वहीं विस चुनाव का बहिष्कार करने की लोगों से अपील करते हुए भीतरी इलाकों के नेताओं में डर का माहौल हो, वहीं बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र और राज्य सरकार को दोषी ठहराया भी, साथ ही आम जनता पर जुल्म और हवाई हमलों की खिलाफत पेसा कानून को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है।

पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि 2023 नवम्बर छत्तीसगढ़ में 6 वी झूठी विधान सभा का चुनाव होने वाला है। आप लोग जानते है, अभी से भाजपा-कांग्रेस वालो ने चुनाव का प्रचार का बिगुल फूंक दिया, इसलिए भाजपा का कांग्रेस में कांग्रेस वाले भाजपा में पलटी मार रहे हंै।

 दूसरी तरफ शाह मोदी, नड्डा कर्नाटक में चुनाव हारने के बाद छत्तीसगढ़ में सत्ता को हासिल करने के कोशिश शुरू कर दिया है। एक से बड़ कर एक छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहा है, गये 5 साल में इन दोनों पार्टीयों का जन विरोधी नितिया लूट का सिलसिला कैसा है, कांग्रेस पार्टी भघेल सरकार का कार्यकाल देखिए। 2018 घोषणा पत्र में दारू बंद करने का वादा किया था, लेकिन नही किया। क्योंकि इसमे सरकार को 6500 करोड़ रूपया आमदनी आ रही है।

बेरोजगार बत्ता - 2500 नहीं दिया, चुनाव को ध्यान में रखकर अप्रैल माह से देने का बात कही अभी तक उसका अमल नहीं हुई। वनोपाज तेंदूपत्ता का 4 रू घोषित 2019 से शुरू किया बजार में हर चीज दाम बड़ गया लेकिन तेंदूपत्ता का दाम वही है। बैलाडीला से एक साल को 13 हजार करोड़ रूपया मिल रहा है। लेकिन साम्राज्यवाद बड़ा पूंजीपतियों से 90 हजार करोड़ रूपया कर्ज लाके एक महिने को 600 करोड़ रूपया ब्याज देके छत्तीसगढ़ को कर्ज का गड बना दिया है। पांच साल में बस्तर आदिवासी इलाका में 54 नया पुलिस कैम्प खोलकर बस्तर को सैनिक छवानी में तब्दील किया गया है। कैम्प, रोड़, पुलिया विस्थापन विरोध करते हुए जल-जंगल, जमीन के लिए लडऩे वाले जनता पर लाटीचार्ज, मारपीट गोली बरसना हवाई बमबारी करना कांग्रेस व भाजपा सरकार को आम बात बन गई।

ताड़बल्ला, सिलंगेर जैसे नरसंहार, झूठी मुठभेड़, महिलाओं के ऊपर अत्याचार हजारों मासूम आदिवासीयों को जेल में ठूंस रही 1000 लोगों को रिहा किए करके झूठा प्रचार करना बैलाडीला 13-14 नम्बर डिपॉजिट खदान आदानी को देना, 1996 का पेसा ग्राम सभा कानून को कमजोर करने के लिए, 2022 में छत्तीसगढ़ पेसा कानून लाना, सरकार स्कूल बंद करके, आत्मानंद कॉलेज सर्वजनिक निजीस्कूल शुरू करना, कांग्रेस सरकार आने के बाद धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये देने का वादा कुडेधान में फेंक दिया। जनता किया गया अन्या मांगों को पूरा ना करते भटकाया गया। 32 प्रतिशत अरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत करने का साजिश किया गया पर जनता लडऩे के बावजूद तात्कलिक रोकना भूआर्जन वन संरक्षण कानून से जनता को जल-जंगल, जमीन से वंचित करने का साजिश लाया है और बहुत कुछ विषय है।

भाजपा लूट का सिलसिला देखिए। ए पार्टी देश के जनहित के लिए नही है. एक ही मकशद देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना, साम्राज्यवाद अम्बानी, आदानी जैसे वालों को फायदे के लिए काम करना। मोदी सत्ता में आने के बाद नया भारत, डिजीटल भारत के नाम से देश का संपति को साम्राज्यवाद आदानी - अम्बानी को सौंप दिया है। रेल बेचदिया, हवाई अड्डा बेचदिया, बंदरगहा बेचदिया, खेल-खूद स्टेडीयम बेचदिया, सैनिक बंदूक तैयार करने का अड्रिनेंसी खारकानों को बेच दिया। दुसरी तरफ नोटबंदी करना कश्मीर में 370 धारा रद्ध करना, मजदूरों का 44 कानून को 4 संहिता कोड कानून लाना, नया शिक्षा निति लाके पढ़ाई को भगवीकरण करना, लवजिहाद, हलाल, इजब, मुसलमानों का ऊपर हमला करना, 400 का गैस सिलेंडर का दाम 1200 रूपया कर दिया, पेट्रोल डिजल का दाम ज्यादा बडऩा, आदानी गोटाला को बचाना, कोरोना में लाखों लोग मारे गए इस को चुपाया गया, बीमारी को बगाने के लिए थाली बजाने का नाटक दिखाकर मारवाया है, 80 लाख करोड़ रूपया देश की कर्ज को 9 साल में 1 करोड़ 53 लाख करोड़ बढ़ाके देश अर्थव्यवस्था को उतल - पुतल कर दिया। देश को दुनिया के नम्बर वन बनाने का विकास की दिशा में ढिंढोरा पीटते, मिडिया में मनमनी ढंग से बोलना सब के साथ, सब को विकास के नाम से आदानी, अम्बानी का विकास करके सबको लूटा, त्रस्ञ्ज लाके राज्यों का अधिकार चिनना, जनता का खाने पीने के ऊपर हमला करना, दंगे करवाना, गाय को बचाने के नाम पर दलित आदिवासीयों को हत्या करना, साल में दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर बेरोजगारों को बढ़ाना, नौकरी से निकलना, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं खोकला नारा देते हुए मणिपुर, दिल्ली जैसे घटनाओं को बढ़ा रही, महिलाओं के ऊपर अत्याचार हत्या यौन उत्पीडऩ करने व दंगे करने वालों को, भाजपा आरएसएस नेतागण व कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करवा रही है।

उत्तर प्रदेश में धरने में बैठे किसानों के ऊपर कार से कुचलाकर हत्या करने वालों को सम्मान करना, भीमा कोरेगांव नाम से बुद्धिजीवीयों को जेल में ठूंसना भाजपा मोदी के खिलाफ बात करने पर उन लोगों के ऊपर श्वष्ठ, ढ्ढष्ठ, हृढ्ढ्र, उपयोग करके हमला करवाना, मुसलमान घरों को बुलडोजर से रांधना, मोदी का आशमान भारत में दस हजार जनता को एक डॉक्टर रहना है, लेकिन एक लाख जनता को एक ही डॉक्टर है। अभी ष्टष्ट कानून लाने का साजीश बना रहा है। भारत का जमीन का हालत लेकिन मोदी गोदी मिडिया, नजर अंदाज करके, मनकि बात मिडिया में रोज चिल्लाते है। देश के किसान का खर्ज चार लाख करोड़ रूपया माफी नही किया लेकिन देश के बड़ा पूंजीपतियों को दस लाख करोड़ रूपया से ज्यादा खर्ज माफ कर दिया है. एनआरसी, एनपीआर, सीएए कानून के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर 50 से ज्यादा लोगों को मार कर स्थागित किया। देश के 11 लाख आदिवासीयों को बेदाकाल करने का सुप्रीन कोर्ट फैसला करके आदिवासीयों को जंगल से बेदकाल करने का साजिश है. प्यारे जनता

देश को लूटने वालों, बरबाद करने वालों, साम्राज्यवाद, सामंतावाद, बड़ा पुंजीपतियों के लूट के लिए काम करने वालों को फिर वोट डाल के जिताए तो पांच साल लूटने के लिए मौका दिया जैसा ही है. इसलिए कांग्रेस-भाजपा पार्टी को मार भगाओं, जनताना राज्य सत्ता को कड़ा करो विस्तार करो, सूरजकुंड योजना को हरा दो, इस चोरों से छत्तीसगढ़ को बचाना नारा बुलंद कर के 6वा विधान सभा चुनाव बहिष्कार करने का आव्हान करते हंै।

1. कांग्रेस भाजपा पार्टी को मार भगाओं, अन्य संसदीय पार्टीयों को जनता के कटघरे में खड़ा करो। 
2. 6 वीं झूठी विधानसभा चुनाव को बहिष्कार करो,

3. छत्तीसगढ़ संसाधनों साम्राज्यवादीयों को देना बंद करो,

4. सभी साम्राज्यवादी से समझौता एमओयू (रूह्र) रद्ध करो,

5. क्रांतिकारी जनता ना सरकार को मजबूत कर विस्तार करेंगे।

6. प्रतिक्रांतिकारी रणनीति सूरजकुंड योजना को हराएंगें। 

7. जल-जंगल, जमीन इज्जत अधिकार के लिए लड़ेंगे।

8. बस्तर में पेसा ग्राम सभा को दरकिनार कर पुलिस कैम्प डालना बंद करो, 

9. नरसंहार फर्जी मुठभेड़ में निर्दोष आदिवासीयों को हत्या करना बंद करो,

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news