जान्जगीर-चाम्पा

अकलतरा विस से 52 कांग्रेसियों ने दिया आवदेन
23-Aug-2023 7:49 PM
अकलतरा विस से 52 कांग्रेसियों ने दिया आवदेन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा, 23 अगस्त।
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र  क्रमांक 33 में चुनावी रण में उतरने वालों की लंबी लिस्ट है। विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लॉकों से 52 लोगों ने विधायक बनने का आवेदन दिया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार तक चुनाव लडऩे के अभ्यर्थियों से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसमें प्रत्याशी बनने की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक आते हैं पहला अकलतरा और दूसरा बलौदा ब्लॉक है, जहां के ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने आवेदन दिए हैं।

अधिकांशत: सभी दावेदार विभिन्न सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वाट्सएप पर अपनी मौजूदगी बनाये हुए है और मतदाताओं को रिझाने की कोशिशें जारी है।

वैसे बात की जाय तो अभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और अकलतरा में भाजपा के विधायक चुने गए हंै।

चूंकि इस बार अकलतरा विधानसभा प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके विधानसभा क्षेत्र से जिला जांजगीर  चाम्पा से गत दिवस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने चुनावी शंखनाद किया।

विधानसभा अकलतरा में विधायक का चुनाव लडऩे के लिए 52 लोगों ने कांग्रेस के द्वारा मांगे गए आवेदन प्रोफार्मा में भरकर बलौदा ब्लाक अध्यक्ष संगीता सोनी और अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वर टंडन और रामशंकर सिंगसर्वा को अपने अपने आवेदन सौंपे हंै।

सूत्रों के अनुसार किसान से लेकर सांसद पुत्री पूर्व विधायक के पुत्र, पूर्व विधायक, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष, वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, दो सगे भाई और पति-पत्नी ने अलग-अलग आवेदन अपने ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपे है।

बलौदा ब्लाक से ब्लॉक अध्यक्ष संगीता सोनी ने पार्टी प्रत्याशी बनने अपना आवेदन महेश्वर टण्डन को सौंपा। संगीता सोनी बलौदा नगर पंचायत की वार्ड पार्षद है और बलौदा के ब्लॉक कांगेस कमेटी की अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग युवा की सशक्त दावेदार है, वहीं उनके पति कृष्ण कुमार सोनी ने भी दावेदारी की है। बलौदा ब्लाक से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, उनके भाई अजित साहू वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है, रमाकांत साहू सरपंच संघ अध्यक्ष और सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष है कन्हैया राठौर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, मनोज कश्यप, राघवेंद्र सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मंजू सिंह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अकलतरा विधानसभा से प्रत्याशी बनने कांग्रेस पार्टी को आवेदन दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news