दन्तेवाड़ा
महिलाओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, सगरी बनाकर की पूजा-अर्चना
07-Sep-2023 9:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 7 सितंबर। शहर सहित अंचल में हलषष्ठी (कमर छठ )पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। व्रती माताओं ने संतान की दीर्घायु की कामना से व्रत रखा और सगरी कुंड में बेलपत्र, भैंस का दूध, दही, जल, पुष्प, कांसी के फूल, लाई आदि अर्पण करते हुए हलषष्ठी माता, शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। गायत्री सत्संग भवन में व्रती महिलाओं ने हलषष्ठी माता की 6 कथाएं सुनी।
पर्व की महत्व पर सुनील बेलचन्दन ने कहा कि यह पर्व तालाब निर्माण कर जिसमें पानी, पेड़, पौधे, जीव जन्तु मानव परिवार सभी का संतुलन नियंत्रण इस धरती के पर्यावरण को समझ कर जीने के लिए मनाया जाता है। पत्तल दोना, पूजा में दूध, दही पसहर चावल, छ: प्रकार का भाजी जो प्राकृतिक रूप से उत्पादित हो, उसका प्रसाद स्वरूप उपयोग किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे