गरियाबंद

छत्तीसगढ़ को संवारने भाजपा सरकार बनाना है-साव
10-Sep-2023 9:46 PM
छत्तीसगढ़ को संवारने भाजपा सरकार बनाना है-साव

राजिम विस चुनाव कार्यालय का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 10 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को राजिम विधानसभा केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा चुनाव कार्यालय राजिम के उद्घाटन पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार को झूठ फरेब वाली सरकार बताया कहा।

श्री साव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में झूठ फरेब वाली सरकार चल रही है। यहां के मुख्यमंत्री इतना अधिक झूठ बोलते हैं । जब हम सुबह उठकर राम राम कहते हैं उस समय यहां के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के लिए निकलते हैं। भूपेश बघेल जी हम छत्तीसगढ़ के गांव में रहने वाले लोग हैं। आप छत्तीसगढिय़ा लोगों को बासी खाना सीखा रहे जैसे बासी की उत्पत्ति तो आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही हुई है। आपके मुख्यमंत्री बनने से पहले छत्तीसगढ़ के लोग बोरे बासी नही जानते थे। छत्तीसगढिय़ा लोग हरेली तिहार और गेड़ी चढऩा नहीं जानते थे। ऐसा प्रचारित करने काम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश काम के नाम पर छत्तीसगढ़ को चारों तरफ से केवल लूटने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल ने पूरे देश में बदनाम कर दिया है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, जमीन घोटाला, डी एम एफ घोटाला, गौठान में घोटाला इस घोटालेबाज सरकार ने तो गोबर में भी घोटाला करने का काम कर दिखाया है। साव ने रोका छेका अभियान को असफल बताया उन्होंने कहा कि यह रोका छेका की बात करती है। जिसके लिए गौठान बनाये हैं। आज गौठान सुनसान पड़े हैं। सडक़ों पर गाय बैल बैठे हुए हैं। सडक़ गौठान बन गया है। सडक़ों पर गायों की मौत हो रही है। लेकिन ये सरकार गाय औऱ गोबर के नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से पीछे नही हटी।

भूपेश सरकार ने एक भी वादा नही किया पूरा, प्रदेश में विकास कार्य ठप

अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश के पौने पांच साल के कार्य को लेकर कहा कि इस कांग्रेस की सरकार ने एक भी वादा पूरा नही किया। प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़ गया है। एक रुपये का विकास कार्य इस सरकार ने नही किया है और इनके घोषणा वीर मुख्यमंत्री रोज घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं।साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन ही रही है। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री चेहरा चमकाने में लगे हैं।  आज छत्तीसगढ़ की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिसके लिए जिम्मेदार ये कांग्रेस की सरकार,

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटनेवाले और छत्तीसगढिय़ा लोगों को ठगने  वाले इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंकेगी। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत भोले हैं। कांग्रेस के झूठे वादों और फरेब में जनता नही आने वाली। इस पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री का ओ स्वरूप देख लिया है। जो अब यहां की जनता दुबारा देखना नही चाहेगी।

रोहित साहू आप सबका दुलरवा बेटा है इसे जीताना आपकी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष श्री सवा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को अपने प्रत्याशी रोहित साहू को जीतने के लिए काम करना है आपका उत्साह बता रहा है कि राजिम में कमल खिलने वाला है उन्होंने कहा कि यहां का विधायक राजिम क्षेत्र के जनता को भगवान भरोसा छोडक़र रायपुर में रहते हैं जबकि आपका रोहित साहू 24 घंटे आपकी सेवा के लिए घर पर मिलेंगे रोहित साहू आपका दुलरवा बेटा है इसे सब मिलकर जितना है।

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पैसा को दिल्ली में पानी की तरह बहा रहा है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंका ही नहीं बल्कि तर्पण करना है यह खाने वाला सरकार है आपका प्रत्याशी रोहित साहू को आधी रात को भी फोन लगाओ तो आपके घर में पाएंगे।

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि रोहित साहू स्थानीय प्रत्याशी है यह रायपुर से या बाहर से टपक कर नहीं आया है आज सुनहरा दिन है कि केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ हो रहा है भाजपा कोई भी चुनाव पद के लिए नहीं लड़ता है उन्होंने कहा कि वह लोग सोच रहे होंगे कि पैसे के बदौलत चुनाव जीत जाएंगे।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा कि 5 साल में एक भी बड़ा काम हुआ है क्या जनता ने जवाब दिया नहीं।

सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,लक्ष्मी वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय प्रत्याशी ही क्षेत्र का विकास कर सकता है।

भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत का मान विश्व में बढ़ाया है उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता राजिम विधानसभा के प्रत्याशी हैं।

मंदिर समिति अध्यक्ष लाल साहू ने अरुण साव को कमल का फूल भेंट किया। कार्यक्रम में भागवत हरित, अनिल चंद्राकर,मनीष हरित,कमल सिन्हा,संदीप पांडे,योगीराज कश्यप, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, प्यारेलाल सोनकर,पीलू राम, संजीव चंद्राकर,विकास साहू,मंदिर समिति अध्यक्ष लाला साहू,बोधन साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर,पूर्णिमा चंद्राकर,देवकी साहू,खुशी साहू,पुष्पा गोस्वामी,रिकेश साहू,जगदीश यादव, जिला पंचायत सदस्य चद्रशेखर साहू, सरपंच नेहरू साहू, डां रूप सिंग साहू, ओम प्रकाश आदिल,टंकु सोनकर, राधेश्याम बंजारे,मधु नत्थानी,प्रवीण पुष्पकर,हीरामणि साहू,लेखा महोबिया, मनोज देवांगन,राजू साहू, गजेंद्र सिन्हा,दिलीप बंजारे, किशोर साहू,किशन साहू सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता महेश यादव ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news