गरियाबंद

चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष और पूरे विश्व में बढ़ी भारत की साख
12-Sep-2023 4:01 PM
चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष और पूरे विश्व में बढ़ी भारत की साख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 12 सितंबर।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा राजिम विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तहत अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ‘सफलता की उपलब्धियों’ की सराहना की। 

भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से इसरो के वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को श्रेय देते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने मिशन की सफलता को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र के अनुरूप बताया और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री व इसरो की टीम को धन्यवाद कहा। 

भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों और हमारे वैज्ञानिकों की अपार क्षमता के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है। हमारा मानना है कि चंद्रयान की सफलता समूची मानव जाति के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाती है कि भारत ने किस प्रकार मानवता की सेवा में आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ अपने समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का भी उपयोग किया है। इस अभूतपूर्व एवं गौरवपूर्ण सफलता सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’ की भी सफलता है। प्रधानमंत्री जी के दृढ़ संकल्प और मार्गदर्शन के लिए सभी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news