गरियाबंद

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाएं-बजाज
15-Sep-2023 3:33 PM
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाएं-बजाज

नवापारा में 23 सितंबर को विशाल आम सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 15 सितंबर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारी हेतु नवापारा मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 23 सितंबर को नवापारा पहुंचेगी। नवापारा में शाम 5 बजे विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर विभिन्न जिलों का दौरा कर 23 सितंबर को नगरी, मैनपुर, गरियाबंद, राजिम होते हुए नवापारा पहुंचेगी। तत्पश्चात रात्रि विश्राम राजिम में होगा। दूसरे दिन यानी 24 सितंबर को राजिम लोचन का दर्शन कर यह यात्रा प्रारंभ होगी तथा 10.30 बजे चम्पारण में स्वागत सभा के बाद चम्पेश्वर महादेव एवं महाप्रभु वल्लभाचार्य का दर्शन कर आरंग के लिए प्रस्थान करेगी।

इस यात्रा में भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के अलावा प्रदेश के अन्य नेता निरंतर चलेंगे। श्री बजाज ने कार्यकर्ताओं को सभा की व्यवस्था, नगर सजावट एवं यात्रा मार्ग को पोस्टर, बैनर व झंडों से सजाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की आमसभा में सभी मतदान केन्द्रो से लोगों को आमंत्रित किया जाए। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने प्रमुख कार्यकर्ताओ को जवाबदारी दी गई। श्री बजाज ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग एवं सभा स्थल का अवलोकन किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news