महासमुन्द

संभाग स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक, महासमुंद से 369 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
15-Sep-2023 3:56 PM
संभाग स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक, महासमुंद से 369 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 सितंबर। रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में महिला 181 व पुरुष 188 सहित कुल 369 विजेता खिलाड़ी जिले से हिस्सा ले रहे हैं। संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में पहले दिन के आयोजन में महासमुंद जिले के खिलाड़ी लगभग सभी खेलों में पदक जीतने में सफल रहे।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि गिल्ली डंडा में 5 पदक, जिसमें 18 से कम पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान व इसी वर्ग में महिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 से 40 पुरुष वर्ग में दूसरा व इसी वर्ग में महिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग ने तीसरा स्थान किया। लंगड़ी दौड़ में 5 पदक जीतने में सफल रहे। इसमें 18 से कम पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान देवेंद्र नेताम व करण धृतलहरे पिथौरा ने प्राप्त किया।

इसी वर्ग में महिला वर्ग में तीसरा स्थान ज्योति निर्मलकर व तीर्ति बरिहा पिथौरा ने प्राप्त किया। 18 से 40 पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान पोखराज सेठ व त्रिदेव सिदार पिथौरा ने प्राप्त किया। इसी वर्ग की महिला वर्ग में तीसरा स्थान दुर्गेश्वरी व गीतांजलि ठाकुर पिथौरा ने प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान केशवराम व शशिभूषण पिथौरा ने, कबड्डी 18 से 40 पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान बसना ने, 18 से 40 महिला वर्ग में प्रथम स्थान बागबाहरा ने प्राप्त किया। वहीं 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान भोथा बागबाहरा ने, संखली खेल 18 से कम पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान पिथौरा ने, 18 से 40 पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान पिथौरा व इसी वर्ग में महिला ने दूसरा स्थान बागबाहरा ने प्राप्त किया।

      इसी तरह बिल्लस खेल 18 से कम पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान फागेश्वर बंजारा पिथौरा, 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान पवन बागबाहरा ने प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान साधुराम ध्रुव महासमुंद ने, फ ुगड़ी खेल में 18 से कम महिला वर्ग में प्रथम स्थान तुलसी बागबाहरा, 18 से 40 पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान जागेश्वर बसना ने प्राप्त किया। वहीं भंवरा खेल में 18 से कम पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान सुरजीत कौर महासमुंद ने तथा 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news