रायगढ़

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 16 सितंबर। महिला कांग्रेस के 40 वे स्थापना दिवस पर रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण किया गया साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलोंदेवी नेताम के निर्देशानुसार प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की, का शपथ भी लिया गया।
ज्ञात हो कि रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस लगातार पार्टी हित में बूथ लेवल का कार्य कर रही है संगठन को मजबूत करने सदस्यों की नियुक्ति और प्रति सप्ताह बैठक लेकर पार्टी और उसके कार्यशैली के संबंध में बता रहे हैं वहीं कांग्रेस के समस्त कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर महिलाएं हिस्सा ले रही हैं और पार्टी को सशक्त बना रही है विगत दिनों रेल रोको आंदोलन में भी सर्वाधिक संख्या महिला कांग्रेस का दिखाई दिया, हाल में मेरी बूथ मेरी जिम्मेदारी के तहत तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में रानी चौहान ने हिस्सा लिया और उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया।
4 सालों में रायगढ़ महिला कांग्रेस की सक्रियता किसी से छुपी नही है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशनसार 15 सितंबर को महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस के 40 वां वर्ष मनाया गया। अध्यक्ष समेत सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस भवन में जाकर महिला कांग्रेस का ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स प्रदेश को शेयर किए।