धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 सितंबर। भाजपा मंडल मगरलोड कार्यसमिति की बैठक में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी दावग्राम पुरवाड़ी की प्रवासी विधायक शिखा चटर्जी ने भाजपा के केंद्रीय संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में बूथों को मजबूत कर , सूक्ष्म स्तर पर बेहतरीन चुनावी प्रबंधन कैसे करें ? विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए , उनमें आगामी चुनाव 2023 विधान सभा चुनाव हेतु नयी ऊर्जा का संचार कर भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम को भारी बहुमत से विजय दिलाने हेतु संकल्पित किया गया भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर उनको,राष्ट्र नवनिर्माण हेतु भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी।
बैठक को भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा नगरी मंडल के प्रभारी रविशंकर दुबे महिला मोर्चा मगरलोड मंडल की प्रभारी प्रेमलता नागवंशी मंडल के उपाध्यक्ष टीकम साहू जिला के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कर समिति सदस्य शत्रुघ्न साहू ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भाजपा मंडल सह प्रभारी भीखम सेन, उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शत्रुघ्न साहू , नगरी मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे,मंडल महामंत्री एवन साहू, जिला मंत्री महिला मोर्चा प्रभारी प्रेमलता नागवंशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राधा साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य शांति देवांगन , युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, महामन्त्री टीकेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी देवराज देवांगन, तामेश्वर साहू, योगेश साहू सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।