रायगढ़

सीमेंट व सरिया लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
17-Sep-2023 8:30 PM
सीमेंट व सरिया लोड  ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

दो लोगों ने कूदकर बचाई जान, चालक घायल

रायगढ़, 17  सितंबर। सीमेंट और सरिया लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित पलटने की घटना में चालक को गंभीर रूप से चोट आई है वहीं दो अन्य लोगों ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।  

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम जोबरो पालीघाट के पास एक तेज रफ्तार सीमेंट और सरिया लोड ट्रेक्टर अनियंत्रित पलट गई। इस घटना के बाद तुरंत आस पास के लोग इक_ा हो गए और वाहन चालक का नाम पता पूछते हुए उसे पानी पिलाया गया। ठीक इसी दरम्यान रायगढ़ से तमनार थाना पुलिस मुंशी मौके पर पहुंचे।  उन्होंने संजीवनी 108 वाहन को फोन कर तुरंत घटनास्थल में बुलाया। जिसके बाद घायल चालक को तमनार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक ने बताया कि दुर्घटनाकारी ट्रेक्टर   ओडिसा निवासी गुडडू पटेल की है।


अन्य पोस्ट