रायगढ़

लगातार हो रही बारिश से महानदी का जल स्तर बढ़ा
17-Sep-2023 8:36 PM
लगातार हो रही बारिश से महानदी का जल स्तर बढ़ा

एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित, बाढ़ जैसे हालात
चंद्रपुर सरिया बरमकेला मार्ग बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायगढ़, 17  सितंबर।
प्रदेश में बीते एक सप्ताह से अधिक लगातार मूसलाधार बारिश से महानदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे महानदी के आसपास बसे गांव में पानी घुस गया है। लगातार तीन से चार दिनों से भारी  बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।  

विदित हो कि सावन महीने के जाते ही छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। जिससे रायगढ़ जिला भी अछूता नहीं रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिक लगातार हो रही बारिश से महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, पोरथ, नदी गांव, लिप्ती, तोरा, बोरा, परसरामपुर, सूरजगढ़ के आसपास जितने भी गांव बसे हैं सभी में पानी घुस गया। बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं तथा चंद्रपुर से सरिया बरमकेला मार्ग हुआ बंद। इस बारिश से एक दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। धीरे-धीरे पानी का जलस्तर बढ़ रहा है।  

कई गांव में अलर्ट जारी किया गया है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रपुर के आसपास बसे हुए गांव में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। कई गांव में पानी घुसने की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसकी जानकारी मिली है। इस भारी बारिश से किसानों को भी फसलों का नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीराकुड डैम के गेट खुलने के बाद कुछ हद तक पानी का जल स्तर कम हो सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news