दन्तेवाड़ा

बचेली स्क्रीनिंग प्लांट के पास पिकअप पलटी, 16 घायल, 4 गंभीर
17-Sep-2023 10:12 PM
बचेली स्क्रीनिंग प्लांट के पास पिकअप पलटी, 16 घायल, 4 गंभीर

  विश्वकर्मा पूजा देखकर लौट रहे थे   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 17  सितंबर। रविवार को आकाशनगर जाने वाली मार्ग पर मोड क्रं. 1 से पहले स्क्रीनिंग प्लांट निक्षेप 10,11 अ के पास  पिकअप वाहन पलटने से करीब 16 लोग घायल हो गये। 
जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताया जा रही है। घायलों को तत्काल बचेली अपोलो अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 16 लोगों में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हंै। इनमें दंतेवाड़ा के त्रिनाथ यादव, चंदेनार से सहदेव कुमार, लखनपुरी कांकेर से राम कुमार यादव, कुआकोंडा से अविनाश मंडावी हैं। 

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। अन्य गंभीर में शरण कुमार, भरतलाल, प्रेम यादव, चंादनी नाग, बुधरी कर्मा, निशा, सुशीला नाग, भीमे, पीताबंर यादव, निलेश कडय़ामी, सन्नु हेमला हंै। 

जानकरी अनुसार पिकअप वाहन सीजी 18 क्यू 5650 जो कि गायतापारा टेटम के रहने वाला  राधे राम यादव की गाड़ी है, स्वयं गाड़ी चला रहा था। वाहन में सवार व्यक्ति ने बताया कि मोड़ के पास अचानक हैंड ब्रेक लगने के कारण वाहन घूमकर पलट गया, जिससे डाला में बैठे सभी लोग गिर गये। सभी विश्वकर्मा पूजा देखकर खनन क्षेत्र से वापस बचेली की ओर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीआईएसएफ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। एसडीओपी कमलजीत पाटले एवं भांसी नगर निरीक्षक जय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news