राजनांदगांव

तिजहारिनों ने शुरू की पति की दीर्घायु के लिए व्रत
18-Sep-2023 4:10 PM
 तिजहारिनों ने शुरू की पति की दीर्घायु के लिए व्रत

सुबह से शिव मंदिरों में उमड़ी विवाहित महिलाओं की भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 सितंबर। हरितालिका पर्व होने के चलते बीती रात विवाहित महिलाओं ने कडुभात (करेले की सब्जी) का सेवन कर पति की दीर्घायु के लिए कठिन शुरू कर लिया। वहीं आज सुबह से महिलाएं शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की मंगल कामना की। इधर तीज पर्व पर जहां घरों में परिवार के सदस्यों के बीच रौनक बनी रही। वहीं मायके लौटी महिलाओं का आसपास की रहने वाली सहेलियों और अन्य लोगों से मेल-जोल का क्रम बना रहा।  तिजहारिनों के मायके लौटने के बाद महिलाओं का अपने माता-पिता और भाईयों व बहनों के बीच  हंसी-ठिठोली का क्रम बना रहा।

इधर हरितालिका तीज पर्व को लेकर कपड़ा और आभूषण दुकानों में महिलाओं की भीड़ भी उमड़ रही है। इसके अलावा पूजन सामग्रियों की खरीदी करने महिलाओं का बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी हुई है। इधर विवाहित महिलाएं दोपहर बाद पूजन की तैयारियों में जुट गई। इससे व्रतधारी महिलाएं देर रात तक भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना करेंगी।

तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। सौभाग्यवती महिलाएं अपने मायके में रहकर तीजा व्रत धारण किया।  कल सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत पारण किया जाएगा। विवाहित महिलाओं ने रविवार को कडुवा भोजन करने के बाद सोमवार दिनभर पति की दीर्घायु को लेकर व्रत रखा।  इधर पर्व को लेकर बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदी की। वहीं तीजा पर्व को लेकर कपड़ा, ज्वेलरी, श्रृंगार सहित अन्य दुकानों में महिलाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। गत् दो-तीन दिनों से तीजा पर्व को लेकर खरीदी के लिए अच्छी खासी उपस्थिति लोगों की बनी हुई है। आगामी दिनों में भी बाजार में चहल-पहल बने रहने की संभावना है। वहीं पर्व के चलते यात्री वाहनों में भी भीड़ का माहौल बना हुआ था।

कल सुबह पूजन के बाद व्रत का होगा पारण

पति की लंबी आयु की कामना लेकर कठिन व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं कल मंगलवार सुबह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण करेंगी। व्रत तोडऩे से पूर्व स्थानीय सरोवरों और तालाबों में भगवान शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। घर लौटने के बाद महिलाओं द्वारा  स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा खानपान का सिलसिला दिनभर चलेगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news