कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 18 सितंबर। विश्व ओजोन दिवस पर निकाली जन-जागरूकता रैली। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित भी किया गया।
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव से संबंध शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किबईबालेंगा में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के संरक्षक एवं जिला कलेक्टर दीपक सोनी, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव प्रेम प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी एवं जिला संगठन आयुक्त भिषभदेव साहू के मार्गदर्शन में शनिवार को प्राचार्य उमेश मांडवी,रेंजर लीडर वर्षा तिर्की के नेतृत्व में तथा संस्था के व्याख्याता चंद्रकांत ठाकुर , बी मिंज एवं भारत स्काउट एंड गाइड, रोवर रेंजर की उपस्थिति में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किबईबालेंगा में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ग्राम किबई बालेंगा में रेंजर लीडर वर्षा तिर्की के नेतृत्व में रैली निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात भारत स्काउट एवं गाइड तथा रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं द्वारा ओजोन दिवस पर ड्राइंग ,पेंटिंग एवं निबंध कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। जिसे संस्था के प्राचार्य उमेश मांडवी द्वारा सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि विश्व ओजोन दिवस हर साल पूरी दुनिया में 16 सितंबर को ओजोन दिवस मनाया जाता है। दरअसल पृथ्वी के संरक्षण के लिए ओजोन परत की काफी अहम भूमिका होती है। पृथ्वी पर जीवन संभव बनाने के लिए ओजन परत बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल ओजोन दिवस मनाने का उद्देश्य है। कि लोगों को इसके बचाव के लिए जागरूक किया जाए और उसके महत्व को समझा जा सके।
ओजोन डे 2023 जीवन के लिए ऑक्सीजन जितना महत्व रखता है, उतना ही महत्वपूर्ण ओजोन भी है।
दरअसल सूर्य की किरणों से आने वाली हानिकारक किरणों से लोगों को बचाती है, हालांकि 1970 में वैज्ञानिकों ने पाया कि इस परत में छेद होने लगा है, जो पृथ्वी के लिए काफी हानिकारक होता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ओजोन दिवस मनाया जाता है। हर साल ओजोन दिवस एक खास थीम के साथ मनाई जाती है। इस साल विश्व ओजोन दिवस की थीम मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल फिक्सिंग द ओजोन लेयर एंड रिड्यूजिंग द क्लाईमेट चेंज है। इसका मतलब है कि ओजोन परत की मरम्मत और जलवायु परिवर्तन को कम करने पर जोर दिया जाएगा।