बीजापुर

तीज पर्व: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
19-Sep-2023 9:37 PM
तीज पर्व: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

 फूलहेरा बांधकर की शिव-पार्वती की पूजा
 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 

बीजापुर, 19 सितंबर। जिले में सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा और रात्रि में फुलहरा बांधकर जागरण किया। रातभर महिलाओं ने रातभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया और भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा अर्चना की। 

पति की दीर्घायु  के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को तीजा का निर्जला व्रत रखते हुए भगवान से सुख समृद्धि के लिए कामना की। महिलाओं में पंकजा आचार्य,सरिता जोशी और धात्री जोशी ने बताया की मान्यताओं के अनुसार महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर भगवान की पूजा अर्चना करने से पति पर कोई संकट नहीं आता और जो भी संकट आने वाले होते हैं उन संकटों का भी नाश हो जाता है। घरों में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाएं। महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना और रात्रि जागरण कर भगवान का भजन कीर्तन किया।

मंगलवार को महिलाओं ने सुबह-सुबह स्नान कर व्रत तोड़ा। पूजन के दौरान जो फूल-पत्ते भगवान पर अर्पण किये थे उनका भी विसर्जन नदी और तालाबों में किया गया। तीज पर्व को लेकर के सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news