महासमुन्द
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जताया पीएम का आभार
21-Sep-2023 8:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन बिल विधेयक का स्वागत करते हुए इसके लिए जिला महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा से ही देश के विकास में महिला शक्ति को आगे लाने का प्रयास किया है। महिला आरक्षण बिल लागू होने पर लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा। जिससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। महिलाओं की शक्ति बढ़ेगीए साथ ही उनमें आत्मविश्वास भी जागृत होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे