दन्तेवाड़ा
हरितालिका तीज पर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा
21-Sep-2023 9:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 21 सितंबर। हरितालिका तीज का पर्व बचेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों सहित घरों में पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत रखा।
अयप्पा मंदिर प्रागंण में बचेली के वेदप्रकाश पांडे द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की महिलाओं ने श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की।
पं. वेदप्रकाश ने बताया कि हिंदू धर्म मे हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। मान्यताओ के अनुसार सबसे पहली बार माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए विशेष व्रत रखा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे