गरियाबंद
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
21-Sep-2023 9:26 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 21 सितम्बर। मगरलोड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मगरलोड ब्लॉक के कपालपोड़ी के रहने वाला गुलाप यादव किसी काम से मगरलोड गया हुआ था। वहां से लौटते समय ग्राम कुल्हाड़ीकोट के पास विपरीत दिशा से आ रही है। बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गुलाप को गंभीर चोट लगी है। उसका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को तत्काल 108 की मदद से मगरलोड अस्पताल ले जाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे