कोण्डागांव
थमी महतारी एक्सप्रेस की सुविधा
22-Sep-2023 10:08 PM

मांगों को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर कर्मी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 सितंबर। जिला मुख्यालय कोंडागांव के जिला अस्पताल के पास पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 102 महतारी एक्सप्रेस कर्मचारी कल्याण संघ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बारे में मिली जानकारी अनुसार महतारी 102 कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा कोंडागांव जिला अस्पताल के पास पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों के द्वारा ठेका कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।