बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 सितम्बर। जिले में 3 दिनों के दौरान हुए बारिश के बाद से जिले में सप्ताह भर में दूसरी बार बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है। बारिश के बाद नदी नालो का जलस्तर बढऩे लगा है। देवकर तहसील में नवकेशा मार्ग बाधित हो गया है। वहीं नवागढ़ मार्ग भी बाधित होने की स्थिति में है। इस मार्ग पर रपटा पर अधिक बहाव होने के कारण दो पहिया व छोटे वाहन का आवागमन बंद है।
जानकारी हो कि बिते 3 दिनों में जिले में हुए बारिश ने बेमेतरा तहसील को छोडक़र अन्य तहसीलो में बिते 10 साल के औसत वर्षा से अधिक बारिश हुआ है। जिले में 882.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है एवं आज दिनांक जिले में औसत वर्षा 47.9 मि.मी.दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील साजा में 961.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 770.9 मि.मी. वर्षा नांदघाट तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 868.5 मि.मी. वर्षा, नवागढ़ तहसील में 785.3 मि.मी. वर्षा, भिंभौरी तहसील में 868.3 मि.मी, बेरला तहसील मे 923.5 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 931.5 मि.मी. वर्षा एवं देवकर तहसील में 949.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले मेें कुल 383 एमएम बारिश हुआ है। जिसमें जिले भर का औसत बारिश 48 एमएम का रहा है। बिते सत्र में इसी अवधि में 882 एम एम बारिश हुआ है। जिले का दस साल का औसत वर्षा 880.2 एमएम बारिश का रहा है जिससे कुछ अधिक बारिश हो चुका है।