कवर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 23 सितम्बर। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया है, इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है। इस अधिनियम का स्वागत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केन्द्रीय कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
भावना बोहरा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय का देश की हर महिलाएं सहर्ष स्वागत कर रहीं हैं। भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’ को चरितार्थ करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार पुन: महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और उनके सशक्तिकरण हेतु ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को संसद में पेश किया। यह हम सभी महिलाओं के लिए एक आत्मगौरव का क्षण है इसके साथ ही भारत की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय है।
उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। लोकसभा हो या विधानसभा महिलाओं को अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने का एक नया अवसर मिलेगा। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिनिधित्व का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा हो या खेल, सेना हो या अनुसंधान, राजनीति हो या सिविल सेवा हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश के विकास में बराबर किस सहभागी बन रही है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं विधानसभा की सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा,जिससे अधिक से अधिक महिलाएं लोकतंत्र के मंदिर हो या विधानसभा मुखरता से अपने क्षेत्र की विकास के लिए अपनी बात रखेंगी।
जनता की आकाँक्षाओं, उम्मीदों और उनकी जरूरतों के लिए सदन में चर्चाओं में सहभागी बनते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग देंगी।