दन्तेवाड़ा

मुठभेड़ में ईनामी महिला नक्सली ढेर
24-Sep-2023 9:26 PM
मुठभेड़ में ईनामी महिला नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 सितंबर।
दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। दंतेवाड़ा और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में छोटे हिड़मा की पहाडिय़ों में पुलिस और नक्सलियों की बुधवार को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली लीडर मारे गए थे। पुलिस ने इस मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई थी, जो सही साबित हो रही है। 

आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने मीडिया को जानकारी में बताया कि उक्त मुठभेड़ में केरलपाल एरिया कमेटी सदस्या/ एरिया सीएनएम कमांडर एर्रे उर्फ दिरदो सपना पुलिस की गोली का शिकार हो गई।

सपना सुकमा जिला अंतर्गत गादीरास थाने के पलिया गांव की निवासी थी। मुठभेड़ के उपरांत नक्सलियों ने घटनास्थल से महिला नक्सली लीडर के शव को हटा लिया। नक्सलियों द्वारा संगठन के मृतक सदस्यों को स्ट्रेचर की सहायता त्वरित गति से अन्यत्र ले जाया जाता है। जहां मृतक सदस्य का संगठन की परंपरा अनुसार अंतिम संस्कार किया जाता है। जिससे पुलिस मृतका के शव को हासिल नहीं कर सकी।

 उक्त महिला नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल थी। इसके फलस्वरुप  राज्य शासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस प्रकार से पुलिस ने मुठभेड़ में नक्सलियों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई।  श्री बर्मन ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता निरूपित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news