गरियाबंद

32वीं शालेय राज्य स्तरीय स्पर्धा 27 से 30 तक
25-Sep-2023 2:25 PM
32वीं शालेय राज्य स्तरीय स्पर्धा 27 से 30 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 25 सितम्बर। 32वीं शालेय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितंबर को राजनांदगांव जिला में 17 वर्ष आयु समूह बालक-बालिका का संपन्न होगा। प्रतियोगिता में गरियाबंद गांधी मैदान वॉलीबॉलट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाडिय़ों का चयन उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर राजनांदगांव शालेय राज्य स्तरीय वॉलीबॉलप्रतियोगिता के लिए  बालक वर्ग से खिलाड़ी डीलेश ठाकुर,भूपेंद्र धुर्वा, शाहिल नारंग एवं बालिका वर्ग से कशिश सिन्हा, पारुल पांडे, लक्ष्मी यादव सम्मिलित होंगे। 

वॉलीबॉल कोच संजीव साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य को पांच जोन बांटा गया है, जिसमें रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा सम्मिलित है, वॉलीबॉल बालक एवं बालिका 17 वर्ष आयु समूह में गरियाबंद के गांधी मैदान वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाडिय़ों का चयन उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर राजनांदगांव शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ   है, जिनमें बालक वर्ग के खिलाड़ी डीलेश ठाकुर, भूपेंद्र धुर्वा, शाहिल नारंग सम्मिलित है। 

बालिका वर्ग में कशिश सिन्हा,पारुल पांडे, लक्ष्मी यादव सम्मिलित हैं, इसके पूर्व महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मिनी वर्ग 14 वर्ष आयु से गरियाबंद के 8 खिलाडिय़ों ने अपना परचम लहराया चुके है, तथा बालिका टीम ने स्वर्ण पदक पे कब्जा जमाया था। अनुशासन और कड़ी प्रशिक्षण सेंटर के नाम से जाने वाले गांधी मैदान वॉलीबॉलकोर्ट जो की जन सहयोग से संचालित है। स्थानीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल से जुड़े युवा जिनके चलते यह निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र लगातार खिलाडिय़ों को तराशने का काम कर रहा है। गांधी मैदान वॉलीबॉलकोर्ट के मुख्य प्रशिक्षक संजीव साहू अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं नगर  खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित तथा, सुरज राव महाडिक जिनका घर ही मैदान है। खिलाड़ी ही परिवार है,दिवाली, ईद,होली सब समर्पित करने वाले का परिणाम है कि इतने हीरे इस गरियाबंद की मिट्टी से निकल रहे है।

खिलाडिय़ों के इस सफलता से नगर में हर्ष व्याप्त है, जिनमें विशेष रूप से गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष गफ्फार (गफ्फु)मेमन स्वयं एक वॉलीबॉल के खिलाड़ी रहें है। मनोज खरे, सुरेंद्र सोनटेके उपाध्यक्ष नगर पालिका, संदीप सरकार पार्षद युवा एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी  नेता, प्रह्लाद( टिंकू )ठाकुर एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी, राजेश साहू, आशिफ मेमन जी पार्षद, रितिक सिन्हा  पार्षद, विनय दासवानी, महेंद्र यादव फुटबाल कोच ने शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news