गरियाबंद
कांग्रेस का झंडा वंदन कार्यक्रम
25-Sep-2023 7:35 PM

नवापारा-राजिम, 25 सितम्बर। माह के अंतिम रविवार को झंडा वंदन कार्यक्रम के तहत 24 सितम्बर को विधायक कार्यालय संगवारी में बल्लू देवांगन के द्वारा ध्वज वंदन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा, अतिरिक्त जिला अध्यक्ष एवं नपा. उपाध्यक्ष चतुर सिंग जगत, विधानसभा अध्यक्ष मेघनाथ साहू, जिला महामंत्री घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष विक्रम भोई, परागांव महिला अध्यक्ष गीता साहू, तर्री महिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, रूपराम साहू, अग्नू साहू, अमर सिंह चक्रधारी, प्रभात जगत, पुरुषोत्तम जगत, अकाश सोना, राजा निर्मलकर, प्रियांशु साहू, प्रियंका शर्मा, मोक्ष साहू उपस्थित थे।