दुर्ग

जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग थामा कांग्रेस का हाथ
26-Sep-2023 2:29 PM
जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग थामा कांग्रेस का हाथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 26 सितम्बर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पर जाकर धर्मेन्द्र बंजारे ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया इनके साथ अश्वनी साहू,निलेश साहू, भूपेंद्र साहू डोमेंद्र चंद्राकार, संजय बंजारे, धनजय कुर्रे,संजय देशमुख, रितेश यादव , जसवंत, खिलेश कौशिक,दीपक सहित अन्य लोग कांग्रेस पार्टी प्रवेश हुए।

जोगी कांग्रेस को दिया झटका

जोगी कांग्रेस को झटका देने में यहां कांग्रेस पार्टी कामयाब हुई है। चुनाव से पहले इस तरह कई नेता एक दूसरे के पार्टी में शामिल होंगे यह तय है। इस बीच जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के रितिनिति व विकास आम जनता को बहोत प्रभावित कर रहा है इसी के चलते कांग्रेस पार्टी अन्य पार्टी में सेंध लगाने में सफल रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी का कांग्रेस कार्यकर्ताओ का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख,अध्यक्ष केस कला बोर्ड नदकुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, अध्यक्ष सहकरिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, मंडी बोर्ड सदस्य तारकेश्वर चंद्राकार,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप चंद्राकार, चांद खान, विधायक प्रतिनिधी डा पिलेश्वर साहू ,आयूब खान,विनोद गुप्ता,मोंटू तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर मंत्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी को मिठाई खिलाकर सभी का मुहं मीठा कराया गया मंत्री श्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में आप सभी का स्वागत है आप सभी के जुडऩे से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी।

पूरी टीम के साथ किया कांग्रेस में प्रवेश

धर्मेन्द्र बंजारे ने पूरी टीम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस पार्टी ने उसका स्वागत किया है। पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है, उस दिशा में काम किया जा रहा है।

उम्मीद है कि इस तरह से सबसे पुरानी और विश्वसनीय पार्टी कांग्रेस में लोगों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news