गरियाबंद

छग प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ नें मातृशक्ति का किया सम्मान, शपथ ग्रहण समारोह
26-Sep-2023 2:29 PM
छग प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ नें मातृशक्ति का किया सम्मान, शपथ ग्रहण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 26 सितम्बर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल मे आयोजित किया गया है। 

छ.ग साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका शीलू साहू (जिला पंचायत सदस्य मुंगेली) ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह  अखिल भारतीय तैलिक महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आभा साहू, प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, धमतरी विधायक रंजना साहू, पूर्वमंत्री रमशिला साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दजऱ्ा) संदीप साहू, मधु साहू, भुनेश्वर साहू, मोहन कुमारी साहू, ललिता मेहर, पवन साहू के गरिमामय उपस्थिति में नव नियुक्त पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ है।

आयोजन को लेकर, चित्रलेखा साहू, सोनिया साहू, तारेश्वरी साहू, भारती साहू, सरोज आनंद साहू, प्रमिला देवी साहू, कलावती साहू, अंजनी साहू, प्रभा साहू, पार्वती साहू सहित सभी महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में काफी मेहनत किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से साहू समाज की महिला पदाधिकारीगण भारी संख्या में शामिल हुई। जहां आज सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने शपथ ली। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू ने कहा कि विधवा महिला की चूड़ी प्रथा में सुधार किया गया, घर के अंदर चुड़ी उतरेगा, मृत्यु में साड़ी देने के बजाय उनको सहयोग राशि देना, अपने बच्चों की शादी ब्याह में विधवा मां अपने बच्चों का मौर सौप सकेगी, महिलाये प्रदेश जिला तहसील के चुनाव में भाग ले सकेंगी, दंड प्रक्रिया कम हो महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का कार्य करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका शीलू साहू ने बताया कि समाज में देश में प्रदेश में और हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता पूरे दमखम के साथ निभाना चाहिए आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को आगे बढ़ाने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को मजबूती प्रदान की है इससे निश्चित रूप से महिलाओं का सम्मान आत्म सम्मान और सबलता मिलेगी आज की महिला घर चलाने के साथ-साथ देश चलाने की भी काबिलियत रखती है। 

वहीं शीलू साहू ने कहा कि प्रदेश में साहू समाज की महिलाएं भी अब आगे आकर कार्य कर रही हैं वहीं महिलाएं बेटे बेटियों में फर्क ना करके सभी बच्चों को उच्च शिक्षा दिला रही हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news