धमतरी

महिला आरक्षण बिल पास कराने पर महिला मोर्चा ने जताया मोदी का आभार
26-Sep-2023 3:06 PM
महिला आरक्षण बिल पास कराने पर महिला मोर्चा ने जताया मोदी का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 सितम्बर।
दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कुरूद विधानसभा के तत्वावधान मे  तीज मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों माता बहने सम्मिलित हुई।

25 सितंबर को पुरानी मंडी में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन-झुला, मटका फोड़, फुगड़ी, चॉकलेट दौड़ का मजा लिया। इस मौके पर वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा अजय चन्द्राकर ने तीज पर्व की बधाई देते हुए बेहतरीन आयोजन के लिए महिला मोर्चा पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम  संयोजक ज्योति चन्द्राकर ने सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की बधाई देते हुए संसद में महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुरुद विधानसभा अंतर्गत चारों भाजपा मंडल की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news