बलौदा बाजार

परिवर्तन यात्रा पहुंची कसडोल, जगह-जगह भव्य स्वागत
26-Sep-2023 8:07 PM
परिवर्तन यात्रा पहुंची कसडोल, जगह-जगह भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लवन, 26 सितंबर। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी विधानसभा में सत्ता वापसी के लिए चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा पूरी जोर लगाकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को कसडोल विधानसभा के बया, कसडोल, लवन सहित लाहौद में परिवर्तन यात्रा पहुंची। यहां भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा में शामिल शीर्ष नेताओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

 लवन में जैसे ही करीब साढ़े 4 बजे भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धर्म गुरु बालकदास,  केंद्रीय पोत परिवहन जल मार्ग एवं पर्यटन राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीपाद नाईक,  शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा,  सांसद सुनील सोनी, गुरुद्वारा भंडारपुरी धर्म गुरु गद्दीनशीन गुरु बालदास साहेब एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा  के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पवन साहू व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 स्वागत से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं  ने पवन साहू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में ऐसे लोगों के चलते ही भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास हमेशा कायम है।

इस अवसर पर   वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम साहू, युवा मोर्चा माहामंत्री  हरीश साहू, पूर्व सरपंच मरदा  नारायन साहु , हरीश विश्वकर्मा, सुनील कुमार टोन्डरे ,सोहन  साहू पुष्पेश  साहू, दिनेश साहू, युराज साहू,  विक्कु साहू आदि कार्यकर्ता एव ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट