दुर्ग

7 वार्डों में सोलर हाई मास्ट लाईट का भूमिपूजन
27-Sep-2023 3:28 PM
7 वार्डों में सोलर हाई मास्ट लाईट का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 सितम्बर। छ.ग. अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतो पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। क्रेडा जिला कार्यालय दुर्ग के प्रभारी रंजीत कुमार यादव से मिली जानकारी अनुसार सदस्य क्रेडा रायपुर विजय साहू द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु  20 नग सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र की अनुशंसा उपरांत 20 में से 07 वार्डो में 24 सितंबर 2023 को सोलर हाई मास्ट लाईट का भूमि पूजन कार्यक्रम विजय साहू के करकमलों द्वारा किया गया। जिसमें वार्ड नं. 34(वीर शिवाजी नगर), वार्ड नं. 33(गणेश चौक), वार्ड नं. 26(रामनगर मुक्तिधाम), वार्ड नं. 23(मंगल बाजार, घासीदास नगर), वार्ड नं. 21 (कुरूद मुक्तिधाम), वार्ड नं. 19(आजाद चौक, रामनगर) एवं वार्ड नं. 35(जुडो एकेडमी कैम्प-02) शामिल है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू (सदस्य क्रेडा), धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ.ग.), राजेन्द्र यादव (महासचिव कांग्रेस कमेटी), वार्ड पार्षद- जलंधर सिंह, एस. शैलजा, नेहा साहू, उषा शर्मा, इंजीनियर सलमान तथा छाया पार्षद-चवन राम साहू एवं बलदाऊ पिपरिया के साथ-साथ डॉ. विनय शर्मा, प्रकाश रेलवानी एवं विजय रेलवानी सहित क्रेडा के अधिकारी/कर्मचारी तथा सैंकड़ों वार्डवासी उपस्थित थे। भूमि पूजन कार्यक्रम से वार्डवासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्डवासियों द्वारा सराहना एवं भविष्य में अन्य सौर संयंत्रों की मांग की गई तथा आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news