धमतरी

भाजपाइयों ने राज्य सरकार को जमकर कोसा
27-Sep-2023 7:04 PM
भाजपाइयों ने राज्य सरकार को जमकर कोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 27 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड के नेतृत्व  में सोमवार को नया बाजार चौक मगरलोड में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

सबसे पहले एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थिति अतिथियों का स्वागत पश्चात् उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ठाकुर शशिपवार ने राज्य के भूपेश बघेल सरकार को झूठी, गूंगी, बहरी सरकार निरूपित करते हुए कहा कि झूठ बोलकर, गंगा जल की कसम खाकर हमारी माता बहनों के साथ शराब बंदी का झूठा वादा किया।

नगर पंचायत मगरलोड के निवासियों को भूमि का अधिकार ना आवास देकर ठगने का काम कर रही है ऐसे सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेंकना है। सिहावा विधानसभा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने कहा कि भूपेश सरकार केवल झूठ फरेब की सरकार है इसके पास कोई बजट ही नहीं है केवल केंद्र सरकार के पैसे का बंदर बांट कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

सभा को मंडल अध्यक्ष विजय यदु , जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, सांसद प्रतिनिधि भवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू , किसान मोर्चा अध्यक्ष हिंरजय साहू, नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू ने भी संबोधित किया। सभा के बाद रैली के शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत मगरलोड भैसमुन्डी में नायब तहसीलदार जितेन्द्र डहरे को राज्यपाल के नाम से नगर के निम्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें मुख्य मांग वार्ड क्रमांक 09,10,13,14,15 के निवासियों को भूमि अधिकार एवम प्रधानमंत्री आवास, नगर में हो रहे लगातार बढ़ते अतिक्रमण, नगर में सडक़ निर्माण कार्य में हो रही देरी, नगर क्षेत्र अंतर्गत रोका - छेका अभियान पूरी तरह फेल होना, वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेसी पार्षद द्वारा शासकीय राशि से निजी जमीन पर सी. सी. रोड निर्माण की जांच एवम कार्यवाही, नगरीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कचरा एवं गंदगी से बीमारी का पैर पसारना, वार्ड क्रमांक 09 में मुक्तिधाम की अत्यंत जर्जर स्थिति।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, उपाध्यक्ष अरविंदर मुन्डी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन, महामंत्री यवन साहू, मंडल उपाध्यक्ष टीकम साहू, जिला मंत्री डाक्टर विथिका विश्वास, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कविता यादव, श्रीमती नंदनी सिन्हा,सिहावा विधानसभा प्रभारी नंदनी नेताम , महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य राधा साहू, महेश साहू, नारायण पटेल, जैतू साहू, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news