दुर्ग

67 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश
27-Sep-2023 7:08 PM
67 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 27 सितम्बर। पाटन विधानसभा के ग्राम जमराव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर मण्डल क्षेत्र के नौजवान साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल एव कैलास यादव महामंत्री की उपस्थिति में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहू एवं हरीश साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया।

सभी कार्यकर्ताओं का भगवा गमछा एव माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि युवा पीढ़ी देश के सक्षम नेतृव दमदार छबि के धनी देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एव पाटन भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के कार्यकुशलता से प्रभावित है। युवा राजनीति में अपना अवसर तलाश रही है। उन्हें मालूम है कि हमारा देश मोदी  और भाजपा के पास ही सुरक्षित हैं। कांग्रेस की विचारधारा सिर्फ परिवारवाद तक ही सिमट गई है। कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई विषय नहीं रह गया है। राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत देश की बुराई करते थकते नहीं है।

 कांग्रेस एक ऐसा युवा को अपना नेता बना के रखी है जो सिर्फ देश को बदनाम करने के लिए काम करता है। क्षेत्र की युवा साथी कांग्रेस की रीति नीति को नकारते हुए भाजपा के लोकतांत्रिक प्रणाली से प्रभावित होकर प्रवेश कर रहे है। इन्हीं युवाओं के भरोसे भाजपा पाटन विधानसभा में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहास सभी युवा साथियों का भाजपा में स्वागत और अभिनंदन है। आप सभी साथियों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। पार्टी के हित लगातार आप करते रहेंगे सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

उत्तर मण्डल महामंत्री कैलास यादव ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर युवा साथी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार है। कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा के महामंत्री राजू साहू ने एव आभार हरीश साहू ने किया।

इस अवसर पर ललित सोनकर मंडल मंत्री, जनक साहू किसानमोर्चा महामंत्री, रामकुमार साहू उपाध्यक्ष युवामोर्चा, हरीश साहू मंत्री युवामोर्चा, महेंद्र साहू, ठाकुर राम, मोहन निषाद, रामेश्वर साहू तमेश्वर साहू दुलरवा साहू रेशम निषाद शुभम ध्रुव विकास साहू टाकेश्वार साहू रोशन साहू नीलमणी गोस्वामी मिथलेश निषाद सुरेश साहू योगेश साहू परमेश्वर ठाकुर कोमल साहू संजू ठाकुर तिरथ निषाद मोहित सोनकर राहुल साहू रोहित साहू हिमांशु साहू शिवा मोहन साहू भागीरथी साहू मनीष साहू भूषण साहू यशवंत शौक नरेंद्र साहू अमित साहू रूपेन्द साहू मेघनाथ साहू टिकम साहू शुभम सोनकर परमानंद साहू जयसूर्या साहू लोमेश साहू खेमचंद साहू बिसाहू निषाद खेलन यादव कोमल साहू तोरण निषाद  भूपेन्द्र ठाकुर गजेश साहू मोहित निषाद पीयूष साहू गजेंद्र गोपाल ओमेश लक्ष्मन कैलाश साहू अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news