दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा, 27 सितंबर। दंतेवाड़ा में में नक्सली उन्मूलन अभियान में संयुक्त पुलिस बल को बुधवार को कामयाबी मिली। पुलिस द्वारा फूलपाड़ चेतन नाट्य मंडली सदस्य को हिरासत में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं वाहिनी की यूआईसी शाखा द्वारा सूचना मिली थी। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल, बस्तर फाइटर,त्वरित कार्य बल और कुआंकोंडा थाना बल वांछित स्थान की ओर रवाना किया गया। पुलिस दल के फुलपाड़ गांव के कोएलानपारा और डुमारपारा पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति छिपने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर उससे कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान लिंगा लेकाम उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। लिंगा नक्सली संगठन में चेतन नाट्य मंडली सदस्य के तौर पर कार्यरत था। उसके खिलाफ पुलिस थाना कुआंकोंडा में पूर्व से ही अपराध अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। पुलिस द्वारा नक्सली को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।