दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 सितम्बर। महिला बिल पारित होने पर पीएम मोदी का आभार करने बड़ी संख्या में महिलाए पहुंची राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने विभिन्न समाज के महिलाओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान।
देश की आधी आबादी महिलाओं को उच्च सदन में 33प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति की चलते लोक सभा व राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन महिला बिल पारित होने पर बुधवार को भाजपा पार्षद दल द्वारा पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करने पुराना बस स्टैंड में आयोजित नारी शक्ति महिला वंदन सम्मेलन में शहर की अनेक वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।
राज्य सभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाज की महिला अध्यक्ष व पदाधिकारी भी पहुंची थी। उन सभी महिलाओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया, साथ ही पार्टी के वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान महिला डॉक्टरों की टीम से लेकर अनेक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर महिला पार्षदों व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने महिला बिल पारित करने में अपना मत का प्रयोग करने वाली राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय का अभिनंदन कर पीएम मोदी के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री विभा अवस्थी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, वरिष्ठ नेत्री प्रमिला गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर गायत्री साहू, पार्षद नीता जैन, कविता तांडी, चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन हेमा शर्मा,कुमारी साहू शशी साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि आज हमारा देश एक कुशल नेतृत्व करता के हाथ में है जिसने समाज के सभी वर्ग का मन और सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पवान वाली नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा जैसे इस विधेयक को लाया गया देश में महिलाओं के बीच हर्ष का माहौल भर गया यह देश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि हम सभी जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के जीवन के उत्थान को लेकर लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जीवन में खुशियां लाने की प्रयास किए हैं वर्तमान में आया 33 फीसदी आरक्षण विधेयक प्रत्येक महिलाओं के लिए उत्सव का पल लाने के लिए है मैं आप सभी मातृ शक्तियों से आग्रह करती हूं आने वाले चुनाव में अपने भाई नरेंद्र मोदी जी को अपना मत रूपी शुभ आशीष अवश्य प्रदान करें।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने भी संबोधित किया एवं स्वागत भाषण वरिष्ठ महिला भाजपा पार्षद गायत्री साहू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू ने किया स्वागत भाषण वरिष्ठ भाजपा महिला पार्षद गायत्री साहू ने दिया।