गरियाबंद

नवापारा-राजिम, 28 सितम्बर। गुरुकुल विद्यालय (सिरकट्टी आश्रम) के सचिव एवं अंचल के प्रसिद्ध वैदराज ओम प्रकाश साहू छुरा वाले का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर श्री साहू गुरुकुल विद्यालय सिरकट्टी आश्रम में सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री एवं मिठाई (लड्डू) भेंट कर विद्यालय के सभी बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सिरकट्टी आश्रम में सभी संतों ने श्री साहू का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण व्यास सिरकट्टी आश्रम, प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू,संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ (आईटी प्रकोष्ठ) डॉ.लीलाराम साहू, बलराम साहू फिंगेश्वरी,छुरा परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष नरोत्तम साहू, दिनेश साहू, प्रीतम चौहान छुरा, फलेद्र साहू खरखरा सहित सैकड़ों शुभचिंतक शामिल रहे।