गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 सितम्बर। कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेल मिलाप कर गीत संगीत व सुवा नृत्य के माध्यम से एक दूसरे से प्रेम और सद्भावना का सन्देश दिया।
तीज पर्व के अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नन्दनी त्रिपाठी द्वारा कांग्रेस भवन में तीज मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता माताओं ने अपना आशीर्वाद और प्यार बांटा और आपस में महिलाएँ गीत संगीत सुवा नृत्य कर तीज मिलन पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नन्दिनी त्रिपाठी ने कहा कि तीजा हम सभी बेटी बहनों के लिए छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा पर्व है । ससुराल चली गई बेटियों तीज पर्व मनाने मायका अपने माता-पिता के घर आते हैं। परिवार जनों से मेल मुलाकात कर खुशियां बाट कर तीजा में महिलाएं निर्जला व्रत रखती है छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे ठेठरी खुर्मी चिला गुलगुला आदि बनाती है। तीजा के रात रातभर जागरन करती हैं शिव जी को फूलहरा से सजाकर पूजा अर्चना करती।
तीजा के दिन महिलाएं एक दूसरे से मिल नहीं पाती क्योंकि सब महिलाएं अपने अपने मायके चली जाय रहती है, इन्हीं उद्देश्यों को लेकर एक-दूसरे भेंट मुलाकात करने के लिए इस तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सेवादल जिलाध्यक्ष गनेशी ठाकुर सेवादल ब्लाकअध्यक्ष तनू नेताम, सेक्टर प्रभारी रंभा कंवर, जोन प्रभारी ममता फूलझेले, पूर्णिमा देवदास, नंदेश्वरी, फेकन निर्मलकर, सुखिया चक्रधारी, शकून सिन्हा, रमला सिन्हा, टीना मोंगरे कांती चक्रधारी फेकन देवदास नीता साहू किर्ति ध्रुव, भानूमति आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।