गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 30 सितम्बर। राजिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू गांव-गांव पहुंचकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। गरियाबंद जिले के विभिन्न ग्रामों में रोहित साहू का आत्मीय स्वागत कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि अब की बार बीजेपी सरकार के साथ। रोहित साहू ने ग्राम पंचायत कोचवाय, कसेरू, कोसमी, बरबाहरा, कोकड़ी, पातरमोहदा, भिलाई, आमदी में पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाएं के बारे में बताएं। लोगों ने कहा और विश्वास दिलाया कि इस बार राजिम विधानसभा में रोहित साहु को भारी मतों से विजयी बनाने का वादा किया।
राजिम की जनता इस बार परिवर्तन चाहते हैं और बीजेपी प्रत्याशी रोहित साहु के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गांव गांव प्रचारक बनकर समर्थन कर रहे हैं।
इस अवसर पर रोहित साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, रिटायर्ड टीआई बोधन साहु, बलदेव, महामंत्री धनंजय नेताम, बिंदु सिन्हा, खिरमनी हरपाल, सुनीता झरिया, आनंद ठाकुर, देवेश्वर गजेंद्र, नेहरू साहू, किशन कंडरा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, संजू साहू, रविन्द्र ध्रुव, रामाधार साहू, मोती निषाद, एजेंद्र निषाद, विजय कंडरा, मिथलेश साहू, दाऊलाल, प्रह्लाद ठाकुर, टिंकू ठाकुर, इंदु, नेपाल साहु, किशोर साहू, पुरूषोत्तम सिंहा आदि उपस्थित थे।