राजनांदगांव

महिला आरक्षण पर कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे - पारख
30-Sep-2023 3:13 PM
महिला आरक्षण पर कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे - पारख

कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े के बयान पर जताई आपत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 सितंबर।
छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के महिला आरक्षण के संबंध में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। 

30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने राज्यसभा में जो महिला आरक्षण बिल पारित कराया था, वह किसी काम का नहीं था। मोदी ने संसद के दोनों सदनों में जो महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया है, वह स्वयं में संपूर्ण है। सुनिश्चित किया गया है कि देश की महिलाओं को उनका हक मिले। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े महिला आरक्षण को चुनावी जुमला बता रहे हैं, वह भूल रहे हैं कि केंद्र में कांग्रेस की लटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं है। यह निर्णय मोदी की मजबूत सरकार ने लिया है। जिसने धारा 370 जैसे कानूनों को समाप्त किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है। जबकि मनमोहन सरकार की सहयोगी कई पार्टियां इसका लगातार विरोध करती रही। उनके दबाव में की आड़ में  कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक को लटकती रही। अब वही विरोध करने वाली पार्टियां न केवल मोदी सरकार के प्रस्ताव को मजबूरी में समर्थ किया, बल्कि अभी भी आरक्षण के नाम पर उलझने की कोशिश कर रही है। देश की माता-बहनें सब देख रही हैं, समय आने पर अपना जवाब देंगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news