राजनांदगांव
सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त
30-Sep-2023 3:15 PM

राजनांदगांव, 30 सितंबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन अनुवीक्षण हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मोहला मानपुर क्षेत्र क्रमांक 78 के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल का गठन किया गया था। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सहायक व्यय प्रेषक एवं लेखा दल का गठन किया गया है। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोषालय अधिकारी कंचन भूआर्य को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
कंचन भूआर्य का मोबाइल नंबर 9669718092 है। इसी प्रकार लेखादल में राजू रंभाण सहायक कोषालय अधिकारी, राजेंद्र कुमार देहारी, सहायक ग्रेड 2, खोमलाल वर्मा एवं भानुप्रताप यादव सहायक ग्रेड 2 को नियुक्त किया गया है।