राजनांदगांव

जिला कांग्रेस की नई टीम में अंजुम-हर्षिता, खंडेलवाल उपाध्यक्ष, महेन्द्र, सोलंकी व बोरकर महामंत्री
01-Oct-2023 12:45 PM
जिला कांग्रेस की नई टीम में अंजुम-हर्षिता, खंडेलवाल उपाध्यक्ष, महेन्द्र, सोलंकी व बोरकर महामंत्री

जयेश व धीरज संयुक्त महामंत्री

राजनांदगांव, 1 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद पीसीसी प्रभारी मलकीत सिंह गैंदू ने सूची जारी की है।  प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि जिला अध्यक्ष भागवत साहू द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी पर पीसीसी ने मुहर लगाई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी वर्गों को सूची में प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। राजनीतिक संतुलन के उद्देश्य से जातिगत समीकरण के तहत सूची जारी की गई है। युवाओं को भी सूची में मौका दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उपाध्यक्ष के तौर पर  कुल 11 की नियुक्ति की गई है। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी अंजुम अल्वी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डोंगरगढ़ विधानसभा की प्रबल दावेदार व जिला पंचायत सदस्य हर्षिता बघेल को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  उपाध्यक्ष के तौर पर रमेश खंडेलवाल भी मनोनीत किए गए हैं। इसी तरह दर्जनभर महामंत्री बनाए गए हैं। जिसमें महेन्द्र यादव, इकरामद्दीन सोलंकी, विरेन्द्र बोरकर समेत अन्य शामिल है। मीडिया प्रभारी के तौर पर तीन का मनोनयन किया गया है। 

संयुक्त महामंत्री के पद पर 60 की नियुक्ति की गई है। जिसमें जयेश डाकलिया, रईस अहमद शकील, विपिन गोस्वामी, हेमंत वैष्णव, धीरज मेश्राम समेत अन्य को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह सचिव के पद पर 72 की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से विमल अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल है।


अन्य पोस्ट