राजनांदगांव

गांधी जयंती पर हर विधानसभा में कांग्रेस ने यात्रा के जरिये चुनावी माहौल बनाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेशव्यापी भरोसा यात्रा की शुरूआत राजनंादगांव जिले में भी हुई। इसके अलावा मोहला-मानपुर जिले में भी कांग्रेसियों ने भरोसा यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस की यह यात्रा भाजपा के परिवर्तन यात्रा का जवाब है। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा को असफल होने का दावा कर रही है। अविभाजित राजनंादगांव के छह विधानसभा में आज सुबह निकली भरोसा यात्रा से चुनावी माहौल को कांग्रेस ने रफ्तार दी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 90 विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। राजनांदगांव के यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद पीआर खूंटे, जिला ग्रामीण प्रभारी सुजीत बघेल एवं शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा शामिल होंगे। हुए। यात्रा जयस्तंभ चौक से शुरू होकर मानव मंदिर चौक, गंज चौक, पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर पेट्रोल पंप, इमाम चौक, चिखली, गठुला, भेड़ीकला, पार्रीकला, सुंदरा, मनकी, तोरनकटा, खैरा होते भर्रेगांव में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान गंज चौक, चिखली, गठुला, सुंदरा, भर्रेगांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही पाम्पलेट का वितरण किया गया। यात्रा में शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमादेशमुख, जितेन्द्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी, रूबी गरचा, मन्ना यादव, शकील रिजवी, सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी, रमेश खंडेलवाल, प्रभात गुप्ता, हफीज खान, रईस अहमद शकील समेत अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।
सभी वादा हुआ झूठा साबित- खुंटे
लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद पीआर खूंटे ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा में भरोसे की यात्रा पूरे प्रदेशभर में चल रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विधानसभा में शुभारंभ हुआ है। शाम 5 बजे के बाद समापन की घोषणा होगा। भरोसे का यात्रा भूपेश है, तो भरोसा है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार के मुखिया मोदी प्रधानमंत्री बनने के पहले उन्होंने देश की जनता के साथ जितना भी वदा किया था, सभी वादा झूठा साबित हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार और और भाजपा के प्रति देश की जनता का भरोसा टूटा है। आज छत्तीसगढ़ में 5 साल से कांग्रेस की सरकार चल रहा है। इस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ प्रदेश में और राहुल गांधी द्वारा जो भी घोषणाएं करवाई गई वो सभी घोषणाएं प्राय: छत्तीसगढ़ में पूरा हो चुका है।