राजनांदगांव

जयंती पर कांग्रेसियों ने गांधी को किया याद
02-Oct-2023 4:32 PM
 जयंती पर कांग्रेसियों ने गांधी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर संगोष्ठी सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव आफताब आलम, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, श्रीकिशन खंडेलवाल, सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी, शकील रिजवी, आफताब, रवि साहू,  योगेन्द्र दास वैष्णव,  भोला यादव, रूबी गरचा,  मेहुल मारू, शारदा तिवारी, मनोज चौधरी, अशोक फडऩवीस, माया शर्मा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने पुराना बस स्टैंड स्थित  महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किया।

इस दौरान पीआर खुंटे, कुलबीर छाबड़, हेमा देशमुख, जितेन्द्र मुदलियार, हफीज खान,  सुदेश देशमुख, रईस अहमद शकील, शकील रिजवी, पिंटू खान, अमित चंद्रवंशी, मनीष गौतम, शैलेन्द्र रामटेके, सूर्यकांत जैन समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।


अन्य पोस्ट