सुकमा

सुरक्षा, विकास व विश्वास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव- लखमा
18-Oct-2023 9:57 PM
सुरक्षा, विकास व विश्वास के मुद्दे  पर लड़ेंगे चुनाव- लखमा


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सुकमा, 18 अक्टूबर।
कवासी लखमा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो वादे किए उन वादों को पूरा किया गया। आज बस्तर बदल रहा है यहाँ विकास, सुरक्षा व विश्वास लोगों में सरकार के प्रति बढ़ा है,  इसलिए हम लोग सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए धर्म की राजनीति कर रहे हैं। जनता सब जानती है। इस बार प्रदेश में 75 सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीतेगी। 

बुधवार सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी भवन के पास कार्यकर्ता एकत्रित हुए, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म भरने रवाना हुए। चुनाव नियमों का पालन करते हुए पांच समर्थकों के साथ नामांकन निर्देशन भरा। 

इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पांच सालों में बस्तर की तस्वीर बदल दी है। जिन जगहों पर सडक़ें नहीं थी, आज वहाँ बेखोफ लोग जा रहे है। नक्सल इलाकों में विकास देखने को मिल रहा है। किसानों की फसल लहरा रही है। अंतिम छोर पर बसे गाँवों में बिजली पहुँच रही है, लेकिन भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है,  इसलिए सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन ये छत्तीसगढ़ है यहां की जनता सब जानती है इस बार भाजपा का साफ और कांग्रेस 75 पार होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news