सुकमा

पहली बार महिलाएं कराएंगी मतदान, पीठासीन अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मी तक होगी महिला
21-Oct-2023 8:24 PM
पहली बार महिलाएं कराएंगी मतदान, पीठासीन अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मी तक होगी महिला

महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 21 अक्टूबर। चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने महिला मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग देकर तैयार किया है।

भोपालपटनम ब्लॉक में पहली बार महिलाएं मतदान केंद्रों में मतदान कराएंगीं। ब्लॉक में दो केंद्रों को चिन्हांकित किया गया है। रालापल्ली और गोटाइगुड़ा मतदान केंद्रों में महिला वोटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए पिंक बूथ की व्यवस्था हो रही है। यहां पीठासीन अधिकारी से मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय महिलाएं होंगी। मुख्य घेरे में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात की जाएंगी।

7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए जिले में दस मतदान केंद्रों में महिलाएं मतदान कराएंगीं, जिसमें बीजापुर के छ:, भोपालपटनम के दो और भैरमगढ़ के दो मतदान केंद्र शामिल हंै। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। लगातार महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसको लेकर महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

पहले चरण में होने वाले चुनाव में पिंक बूथ भी होंगे। ऐसे मतदान केंद्र जहां सिर्फ महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले चरण के चुनाव के लिए महिला बूथ की स्थापना की तैयारियां की जा रही है।

ज्ञात हो कि ब्लॉक में कुल 62 मतदान केंद्र है, जिनमें मतदान होना है।

अभी तक देखा जाएं तो भाजपा, कांग्रेस में टक्कर देखी जा रही है, इनके अलावा जेसीसी, आम आदमी पार्टी, हमार राज पार्टी, सीपीआई और निर्दलीय प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल किया है, वे भी मैदान में अपना दम दिखाने में पीछे नहीं है। मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रैम्प की व्यवस्था भी देखी जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news