दन्तेवाड़ा

2 किलो का प्रेशर बम बरामद
07-Nov-2023 9:24 PM
2 किलो का प्रेशर बम बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा,  7 नवंबर।
दंतेवाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111 वीं वाहिनी द्वारा विधानसभा चुनाव में सराहनीय भूमिका निभाई गई। बल के लड़ाकों द्वारा नक्सली उन्मूलन के साथ विकास कार्यों के संपादन में योगदान दिया जा रहा है। जवानों ने आईईडी बरामद किया।

विधानसभा चुनाव के दौरान कमांडेंट नीरज यादव के मार्गदर्शन और असिस्टेंट कमांडेंट कपिल लांबा के नेतृत्व में सी कंपनी सक्रिय थी। बल के जवानों का गश्ती दल अरनपुर से सोमापारा की ओर सडक़ सुरक्षा पर तत्पर था। इसी दौरान बल के मुस्तैद जवानों को तार दिखाई दिया। जिसकी गहन से जांच की गई। जिसमें आईईडी नजर आई। आईईडी का वजन करीब 2 किलोग्राम था।

आईडी विशेष प्रकार से प्लांट की गई थी। इसे एंटी हैंडलिंग इंजेक्शन मेकैनिज्म के तरीके से लगाया गया था, जो प्रेशर आईईडी का एक विशेष प्रकार है। यह एक घटक घातक विस्फोटक की श्रेणी में आता है। जिसे विधानसभा चुनाव में बाधा पहुंचाने की दृष्टि से लगाया गया था, जिससे जनहानि की आशंका थी।

ज्ञात हो कि नकुलनार- अरनपुर-   जगरगुंडा तक सडक़ निर्माण में 111वीं वाहिनी का विशेष योगदान है। इससे क्षेत्र में विकास को गति मिली। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news