जशपुर

मतदान की तैयारियां पूरी, आज मतदान सामग्री का वितरण
15-Nov-2023 8:23 PM
मतदान की तैयारियां पूरी, आज मतदान सामग्री का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 15 नवम्बर।
विधानसभा चुनाव के लिए द्वितीय चरण के मतदान हेतु जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान तिथि मंगलवार 17 नवम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए जिले के तीनों विधानसभा 12-जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव में मतदान सामग्री का वितरण 16 नवंबर को प्रात: 6 बजे से किया जाएगा। 

तीनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतदान सामग्री वितरण केन्द्र एवं मतदान सामग्री वापसी केंद्र बनाया गया है। इनमें जशपुर विधानसभा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर, कुनकुरी विधानसभा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा के लिए ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र बनाया गया है।जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा, उसी स्थान पर मतदान पश्चात  सामग्री की वापसी होगी। जशपुर विधानसभा हेतु मॉडल स्कूल में सामग्री जमा की जाएगी। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुव्यस्थित सम्पन्न कराने 4152 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई।

 जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज ने बताया कि जिले के मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक सुरक्षित एवं सुव्यस्थित रूप से पहुचाने हेतु तीनों विधानसभा के लिए बस एवं छोटी गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है। जिसमें जशपुर विधानसभा के लिए 62 रूट के लिए 62 बसे, 19 अतिरिक्त बोलेरो एवं स्कॉर्पियो गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है, इसके अतिरिक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए 36 गाड़ी, माइक्रो आब्जर्वर के लिए 10 गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान दलों के लिए 11 बसों को रिजर्व में रखा गया है।

 कुनकुरी विधानसभा के लिए 44 रूट बनाए गए हैं और 44 बस एवं दो छोटी गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है और 6 बस रिजर्व में रखा गया है। सेक्टर अधिकारियों के लिए 29 माइक्रो आब्जर्वर के लिए 10 तथा रिजर्व में पांच रखा गया है। 

इसी तरह पत्थगांव विधानसभा के लिए 48 रूट बनाए गए हैं जिसमें 48 बस लगाया गया है। 6 बस रिजर्व में रखा गया है। माइक्रो आब्जर्वर के लिए 10 गाड़ी और सेक्टर अधिकारियों के लिए 12 गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों के लिए अलग-अलग पांच छोटी गाडिय़ों को रिजर्व में रखा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें विधानसभा जशपुर में 325, कुनकुरी में 278 एवं पत्थलगांव में 275 मतदान केन्द्र हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में जिले के 06 लाख 68 हजार 431 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 328818 पुरूष एवं 339593 महिला मतदाता है। विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के लिए 20 हजार 802 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगें। साथ ही तृतीय लिंग के 20 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 6531 दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 5964 हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news