गरियाबंद
छट पूजन व दीपोत्सव का त्यौहार पर परिचर्चा
22-Nov-2023 3:32 PM
![छट पूजन व दीपोत्सव का त्यौहार पर परिचर्चा छट पूजन व दीपोत्सव का त्यौहार पर परिचर्चा](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/17006473203.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 नवंबर। फूलचंद स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों ने छठ पूजन व दीपोत्सव का त्यौहार पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने छठ पूजन व दीपोत्सव पर्व को लेकर प्रकाड़ डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आर.के. रजक ने दीपो का महापर्व दीपावली के महत्व और पौराणिक कथाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने रासेयो के देशी खेलकूद कितने भाई कितने आप बोलो जितने खेलो के माध्यम से एक दूसरे को छ्ठ एवं दीपोत्सव की अनेकानेक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन विनय व तारणी साहू ने किया।