बलौदा बाजार
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृित्त के लिए आधार से मोबाइल नम्बर लिंक करना अनिवार्य
22-Nov-2023 3:46 PM
![पोस्ट मैट्रिक छात्रवृित्त के लिए आधार से मोबाइल नम्बर लिंक करना अनिवार्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृित्त के लिए आधार से मोबाइल नम्बर लिंक करना अनिवार्य](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1700648190G_LOGO-001.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 22 नवंबर। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृित्त कॉलेज स्तर के वर्ष 2021-2022 से आधार आधारित आवेदन पार्टल पर छात्र-छात्राएं स्वयं छात्रवृत्ति पोर्टल पर कर रहे है। वर्तमान सत्र 2023-24 से छात्र-छात्राएं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से किया जाना है। इस हेतु आंनलाईन पोर्टल में विद्यार्थी अपना आधार नम्बर से पंजीकृत लिंक मोबाईल नम्बर की प्रविष्टी कराना अनिवार्य होगा। जिसे उक्त मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी पोर्टल पर दर्ज करने के उपरांत ही विद्यार्थियों का आवेदन लॉक हो सकेगा। तत्पश्चात विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किया जाएगा।