बलौदा बाजार
ऐश्वर्या राजभाषा परीक्षा में प्रथम, सम्मानित
23-Nov-2023 2:44 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 23 नवंबर। ऐश्वर्या तिवारी को पुणे द्वारा आयोजित राजभाषा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला सम्मान। बलौदा बाजार महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा हिंदी बोधिनी परीक्षा में नगर बलौदाबाजार की ऐश्वर्या तिवारी ने परीक्षा में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर हिंदी प्रचार संस्था पुणे के द्वारा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थानीय सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल में कक्षा छठवीं में अध्यनरत ऐश्वर्या तिवारी ने वर्ष 2022 में आयोजित की गई परीक्षा में भाग लिया था। इस महत्वपूर्ण सफलता पर शाला परिवार एवं सहपाठी विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे